- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda में नहर किनारे...
उत्तर प्रदेश
Gonda में नहर किनारे खेलते समय तीन मासूमों की डूबने से मौत
Tara Tandi
18 May 2025 5:20 PM IST

x
Gonda गोंडा । परसपुर डेहरास के मजरे अहेट में सरयू नहर से सटे एक गड्ढे में भरे पानी में रविवार को तीन मासूम बच्चों की डूब कर मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बच्चों की पहचान निगम उर्फ राजाबाबू (9) पुत्र जिलेदार, राजन (10)पुत्र दयाशंकर व राज (10) पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है।
वहीं गांव के लोगों ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना कट पॉइंट चेक किए नहर में पानी छोड़ दिया गया। पानी के रिसाव से नहर के किनारे बने गड्ढे मे पानी भर गया। रविवार को बच्चे खेलते समय गड्ढे में गिर गए और तीनों की डूबकर मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
TagsGonda नहर किनारे खेलतेतीन मासूमोंडूबने मौतThree innocent children playing on the banks of Gonda canaldied by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





