उत्तर प्रदेश

इस बार यूपी में खास होगा स्वतंत्रता दिवस, प्रदेशभर में 418 लाख से ज्यादा घरों में लहराएगा तिरंगा

Renuka Sahu
17 July 2022 2:05 AM GMT
This time Independence Day will be special in UP, Tricolor will be hoisted in more than 418 lakh houses across the state
x

फाइल फोटो 

यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा बहुत खास होने वाला है। राज्य में 418 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फरहाया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा बहुत खास होने वाला है। राज्य में 418 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फरहाया जाएगा। इसके अलावा 50 लाख सरकारी व गैरसरकार प्रतिष्ठानों में भी झंडा फहराने की तैयारी है। राज्य में इसके लिए 75 जिलों में कुल 381.61 लाख से ज्यादा झंडों का निर्माण किया जा रहा है।

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस संबंध में विशेष गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक 11 से 17 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस, उत्तर प्रदेश, तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान, उत्तर प्रदेश न्यूज़, जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, jantaserishta hindi news, Independence Day, Uttar Pradesh, Tiranga, Har Ghar Tiranga Abhiyan, Uttar Pradesh News,

धूमधाम से चलेगा। इसके तहत निजी आवासों व प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को उक्त समयावधि के बाद आदर भाव से उतार कर सुरक्षित रखा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में झंडा रात्रि में फहराया जा सकता है। झंडा फहराने के बाद घरवालों को आदर के साथ शाम को उतारना भी होगा। सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के साथ शैक्षणिक संस्थानों, रेस्टोरेंट, शापिंग कम्प्लेक्स, टोल प्लाजा में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहरण होगा। हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी इसकी तैयारियों में लगी है।
झंडा का निर्माण इस तरह करना होगा
-इसकी लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3.2 होना चाहिए।
-झंडा बनाने की सामग्री खादी, हाथ से कता कपड़ा, मशीन से बना कपड़ा, सूती, पालीस्टर , ऊनी या सिल्क का हो सकता है।
-सफेद पट्टी में 24 तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट किया जाना चाहिए।
Next Story