उत्तर प्रदेश

CCTV का तार काट कर चोरों ने की चोरी, फजलगंज थाने ने 24 घंटे बीतने के बाद भी दर्ज नहीं की FIR

Gulabi Jagat
5 Oct 2024 10:23 PM IST
CCTV का तार काट कर चोरों ने की चोरी, फजलगंज थाने ने 24 घंटे बीतने के बाद भी दर्ज नहीं की FIR
x
Kanpur कानपुर: कानपुर नगर के फजलगंज थाने के अंतर्गत गरियनपुरवा गोल्ड सपाट रोड पर ओम साई टेडर्स के नाम से विजय नगर निवासी रोहित वैध की फर्म है। हमेशा की तरह जब वह 4 अक्टूबर को सुबह फर्म पहुंचे तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और गोलक में रखें 60 हजार रूपए चोर ले गए।
इस पर फर्म मालिक ने 112 पर सूचना दी।ओर जाकर थाना फजलगंज में चोरी का प्रार्थना पत्र दिया लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने टालमटोल कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आप को बता दे पुलिस की इस तरह की कार्यशैली से चोरों के हौसले बुलंद होते हैं। और वह निडर होकर और घटना को अंजाम देते हैं |

Next Story