उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी हवाओं ने पकड़ा जोर, 24 घंटे में झमाझम बारिश

Renuka Sahu
29 Jun 2022 4:02 AM GMT
There will be relief from heat in UP, easterly winds caught, heavy rain in 24 hours
x

फाइल फोटो 

सुबह भारी उमस के बाद दिन लखनऊ में झूम के बादल बरसे। भले झमाझम बरसात ना हुई हो पर मौसम सुहाना हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुबह भारी उमस के बाद दिन लखनऊ में झूम के बादल बरसे। भले झमाझम बरसात ना हुई हो पर मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। पूर्वी हवाओं ने सोनभद्र में ठहरे मानसून को जगा दिया है। वह तेजी से सक्रिय हो रहा है। अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मॉनसून लखनऊ में धमाकेदार इंट्री कर सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अब बरसात के दिन आ गए। अगले तीन-चार दिन कहीं कम और कहीं ज्यादा बरसात होने की संभावना है। दिन के पारे में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोनभद्र में मानसून कई दिनों से कमजोर हो रुका था। सोमवार से पूर्वी हवाओं ने जोर पकड़ा। इससे मॉनसून को ताकत मिली। अब यह तेजी से आगे बढ़ेगा। अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मॉनसून के लखनऊ में जोरशोर से प्रवेश करेगा। मंगलवार को हुई बरसात प्री-मानसून गतिविधि के तहत हुई है। अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में भी गिरावट होगी। बुधवार को तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। यानी दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का क्रम जारी रह सकता है।
सुबह से ही उमस थी। आर्द्रता 69 फीसदी के ऊपर थी। तापमान भी 40 डिग्री के आसपास था। पर दोपहर एक बजे आसमान को बादलों ने घेर लिया। हवा एक झोंका चला इसके बाद तो बरसात शुरू हो गई। कहीं कम हुई तो कहीं ज्यादा। गोमतीनगर, हजरतगंज, चारबाग, कैसरबाग, अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, आशियाना समेत लगभग पूरे लखनऊ में मंगलवार को बरसात दर्ज की गई। इस बरसात से गर्मी और उमस से उकताए लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन का तापमान भी गिरकर 40 से 33 डिग्री सेल्सियस आ गया।
मौसम विभाग ने एयरपोर्ट स्टेशन पर तो मामूली बरसात रिकॉर्ड की है। पर इंदिरानगर, चिनहट, गोमतीनगर, अलीगंज आदि इलाकों में ज्यादा वर्षा हुई है। मौसम विभाग का वर्षामापी उपकरण यहां नहीं लगा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया इन इलाकों में ज्यादा बरसात हुई होगी।
Next Story