उत्तर प्रदेश

UP में अंत्योदय ट्रेन में धुआं भरने से मचा हंगामा, यात्री घबराए

Tara Tandi
18 May 2025 3:17 PM IST
UP में अंत्योदय ट्रेन में धुआं भरने से मचा हंगामा, यात्री घबराए
x
Uttar Pradesh उतर प्रदेश: एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, बताया जा रहा है कि दरभंगा से जालंधर सिटी जा रही 22551 अन्त्योदय एक्सप्रेस शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची। इसी दौरान ट्रेन उस समय धीरे-धीरे चल रही थी। इसके बाद कुछ यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के नीचे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने समझा कि ट्रेन में आग लग गई है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
चैन खींचकर रोकी गई ट्रेन
दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर किसी यात्री ने चैन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन शास्त्रीनगर मोहल्ले के पास आकर रुक गई। धुआं निकलता देख यात्री डर गए और ट्रेन से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ यात्रियों को इस भगदड़ में हल्की चोटें भी आईं।
आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को संभाला
घटना के समय ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस (RPF और GRP) के जवान तुरंत नीचे उतरे और लोगों को शांत रहने को कहा। उन्होंने बताया कि स्थिति काबू में है और घबराने की जरूरत नहीं है।
धुआं ब्रेक बाइंडिंग की वजह से निकला
जब रेलवे के तकनीकी स्टाफ और एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और जांच की, तो पता चला कि ट्रेन की एक बोगी का ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक से जुड़ा चमड़े का हिस्सा) पूरी तरह पहिए से चिपक गया था। इसी वजह से घर्षण के कारण धुआं निकल रहा था। रेलवे स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया और ब्रेक की मरम्मत की। नई ब्रेक बाइंडिंग लगाकर ट्रेन को फिर से तैयार किया गया।
34 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई
लगभग 25 मिनट की मरम्मत के बाद ट्रेन को खलीलाबाद स्टेशन लाया गया, जहां से दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया। ध्यान देने वाली बात है कि खलीलाबाद स्टेशन पर इस ट्रेन का कोई स्टॉपेज नहीं होता, लेकिन इमरजेंसी में इसे वहां रोका गया।
पहले ही मगहर स्टेशन पर दिखा था धुआं
इससे पहले जब ट्रेन मगहर स्टेशन पहुंची थी, तब वहाँ के रेलवे स्टाफ ने भी देखा था कि एक बोगी के ब्रेक से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम और खलीलाबाद स्टेशन को जानकारी दी थी। तब कंट्रोल से आदेश दिया गया कि ट्रेन को धीरे-धीरे खलीलाबाद तक लाया जाए।
शास्त्रीनगर के लोगों ने की यात्रियों की मदद
जब ट्रेन शास्त्रीनगर मोहल्ले के पास रुकी थी और यात्री कूदकर मोहल्ले में भागे थे, तब वहां के स्थानीय लोगों ने यात्रियों को पानी पिलाया और शांत रहने की सलाह दी। स्थिति सामान्य होने के बाद उन्होंने यात्रियों का सामान वापस ट्रेन तक पहुंचाया और उन्हें सुरक्षित बैठाकर ट्रेन को रवाना कराया।
Next Story