- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पेशी से पहले युवक को...
उत्तर प्रदेश
पेशी से पहले युवक को घर से निकाला, सीने में गोली मारकर हत्या
Saba Naaz
30 Jun 2025 6:53 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : जमीन के विवाद में विशेश्वरगंज क्षेत्र के चंदईपुर निवासी योगेश चौबे (28) को उनके पट्टीदारों ने रविवार देर शाम घर से निकालकर गोली मार दी।
परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र चौबे ने बताया कि उनका पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह धान की रोपाई करवा रहे थे। चचेरे भाई योगेश घर पर अकेले थे। इसी दौरान पहुंचे विपक्षी पट्टीदारों ने उन्हें घर से निकाला और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद सीने से सटाकर गोली मार दी।
जितेंद्र ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने चकमार्ग के दोनों तरफ कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को पेशी भी है, लेकिन एक दिन पहले ही विपक्षियों ने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों ने एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन वह नॉट रिचेबल रहा।
यही हाल एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा व सीओ पयागपुर के सीयूजी नंबर का भी रहा। विशेश्वरगंज थाना प्रभारी ने फोन ही नहीं उठाया। योगेश तीन भाइयों में बड़े थे। उनके पिता दिलीप चौबे किसान हैं और घर पर ही रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए योगेश डेयरी में दूध की सप्लाई का काम करते थे।
Tagsपेशीयुवकगोलीहत्याmuscleyoung manbulletmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





