उत्तर प्रदेश

खुद को सेना का जवान बताकर महिला से की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 12:14 PM GMT
खुद को सेना का जवान बताकर महिला से की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
x

क्राइम न्यूज़: भारत में बढ़ते डिजिटल लेनदेन के चलन के बीच ठगी के मामले भी बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर की पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि शख्स पर सेना का जवान बताकर एक महिला से ठगी करने का आरोप है। घाटकोपर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता मुंबई में अपना फ्लैट किराए पर देना चाह रही थी और उसने एक ऑनलाइन संपत्ति पोर्टल पर विज्ञापन दिया था। यही देखकर आरोपी ने उसे फोन किया और दावा किया कि वह भारतीय सेना में काम करता है और उसे किराए के फ्लैट की जरूरत है क्योंकि उसका मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है। फिर आरोपी ने महिला से एडवांस किराए देने के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी।

जैसे ही महिला ने उसको अपनी डिटेल दी तो चालाकी से उस व्यक्ति ने उसके खाते से 88,000 रुपये निकाल लिए। महिला द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मथुरा जिले के मेहराना में उस व्यक्ति का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Next Story