- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut से बिजनौर तक नई...
उत्तर प्रदेश
Meerut से बिजनौर तक नई रेल लाइन का रास्ता साफ, फाइनल सर्वे को स्वीकृति
Harrison
31 July 2025 8:19 PM IST

x
Meerut मेरठ : मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। नई रेल लाइन की डीपीआर की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेरठ के दौराला से मवाना हस्तिनापुर होते हुए 62.5 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिजनौर तक जाएगी।
मेरठ और बिजनौर की जनता की 40 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे स्वीकृत हो गया है। यह जानकारी संसद सत्र के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल के एक सवाल के जवाब में दी। बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने भी यह मामला 12 मार्च 2025 को संसद में उठाया था। इसके लिए सांसद चंदन सिंह चौहान ने रेल मंत्री को पत्र भी लिखा था।
जल्द ही शुरू होगा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
बुधवार को लोकसभा में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मेरठ-हापुड़ लोस सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल के एक सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी जल्द ही शुरू होगा। मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर लगभग 63.5 किलोमीटर की नई रेल लाइन का निर्माण भी जल्द होगा। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है।
Tagsमेरठबिजनौरनई रेल लाइनरास्ता साफफाइनल सर्वेस्वीकृतिMeerutBijnornew railway lineway clearedfinal surveyapprovalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





