- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- झुग्गी झोपड़ियों में...
झुग्गी झोपड़ियों में अचानक छापा मारने पहुंची Electricity Department की टीम, अंदर का नजारा देख उड़े होश

Prayagraj.प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने ऑपरेशन हीटर अभियान के तहत बुधवार रात रिजवान कॉलोनी स्थित झुग्गियों में छापेमारी की। 38 झुग्गियों से हीटर बरामद किए गए। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। करेलाबाग डिवीजन के करेली उपकेंद्र क्षेत्र में दो दिनों से ऑपरेशन हीटर शुरू किया गया है। बुधवार की देर रात उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह कटारिया के नेतृत्व में एक टीम रिजवान कॉलोनी स्थित झुग्गियों में पहुंची
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को देख एलटी लाइन में कटे तार खींचे जाने लगे। 38 लोगों को पकड़कर तार जब्त कर लिए गए। 38 झोपड़ियों से 38 हीटर बरामद किए गए। जबकि यहां 50 से अधिक झोपड़ियां हैं, कई अन्य लोग तार और हीटर लेकर भाग गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। हिम्मतगंज में आठ घरों में बाईपास का पता चला





