- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal में बुलडोजर...
Sambhal में बुलडोजर एक्शन, हटाया गया अवैध अतिक्रमण; दुकानदारों ने थामा हथौड़ा

Sambhal.सम्भल। चंदौसी चौराहे पर चल रहा चौड़ीकरण अभियान तीसरे दिन भी गति पकड़ता रहा। नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रखी, जिसमें चौराहे की सीमेंट की छतरी, सेल्फी प्वाइंट और ट्रैफिक सिग्नल लाइटें हटाई गईं। बुलडोजर ने नाले के पास बनी दीवारों और दुकानों को भी ढहा दिया। प्रशासनिक कार्रवाई को देख अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने खुद ही दुकानें तोड़नी शुरू कर दीं, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
चंदौसी चौराहे का नक्शा बदलने की कवायद लगातार जोर पकड़ती जा रही है। नगर विकास योजनाओं के तहत किए जा रहे चौराहे के चौड़ीकरण अभियान ने गुरुवार को तीसरे दिन भी अपनी गति बनाए रखी। प्रशासन के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी की टीम ने मिलकर एक बार फिर बुलडोजर की मदद से चिन्हित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सबसे पहले चौराहे पर वर्षों से बनी सीमेंट की छतरी को ढहाया गया, जिस पर पुलिस के जवान खड़े होकर यातायात नियंत्रित करते थे।





