उत्तर प्रदेश

Ramlila में पूतना वध और कथा में शिवपुराण की कथा सुनाई

Gulabi Jagat
22 March 2025 6:56 PM IST
Ramlila में पूतना वध और कथा में शिवपुराण की कथा सुनाई
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तमाकूही विकास खण्ड के सेंदुरीया बुजुर्ग के टिले पर स्थित मा कंकाली मन्दिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचिका भक्ति किरण शास्त्री ने शिव महापुराण की कथा सुनाई।मालूम हो कि यज्ञ में प्रतिदिन सुबह छह बजे तक हवन पूजन एवं दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक शिव महापुराण की कथा सुनाई जा रही है। वहीं रात आठ बजे से वृंदावन के रामलीला टीम द्वारा पूतना वध का
बाल कृष्ण को मारने पहुंची पूतना वध का मंचन किया गया।जिसे देख श्रंद्धालू रोमांचित हो गये।
रामलीला में मंचन कर रहे कलाकारों के द्वारा कंस को भय था कि देवकी की आठवीं संतान उसका बध कर देगा, इसी से बचने के लिए उसने भगवान कृष्ण को मारने के लिए पूतना को गोकुल में भेजा। पूतना ने सुंदरी का रूप बनाकर गोकुल में प्रवेश किया। कृष्ण को ढूंढते हुए वह नंद भवन में पहुंच गई। मां यशोदा से बाल कृष्ण को मनुहार करने की आज्ञा लेकर उसने श्रीकृष्ण को अपनी गोद में उठाकर स्तनपान कराना शुरू किया। उसने स्तन में पहले से ही विष लगाया था, प्रभु श्री कृष्ण इस छल को भली-भांति जानते थे, फिर भी उन्होंने स्तनपान जारी रखा।
भगवान ने दुग्ध के साथ पूतना के प्राण भी पीने शुरू कर लिया। जान जाती देख पूतना अपने विकराल रूप में आ गई और नंदग्राम से दूर भागने लगी। प्रभु ने स्तनपान जारी रखा और दुग्ध के साथ राक्षसी के प्राण भी पी गए। इस मन्चन को देख श्रंद्धालुओं में श्री कृष्ण भगवान की जयकारे लगने लगे ।
Next Story