- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- SP ग्रामीण ने दिखाई...
उत्तर प्रदेश
SP ग्रामीण ने दिखाई मानवता की मिसाल, व्हीलचेयर पर बैठे श्रद्धालु को स्वयं पार कराया मार्ग
Gulabi Jagat
31 Oct 2025 2:19 PM IST

x
Ayodhya, अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या में श्रद्धा, सेवा और मानवीय संवेदना का सुंदर संगम देखने को मिला। परिक्रमा में शामिल एक बुजुर्ग महिला जब भीड़ और थकान के कारण आगे बढ़ने में असमर्थ हो गईं, तब एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने स्वयं पहल करते हुए उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कुछ दूरी तक मार्ग पार कराया।
भीषण भीड़ के बीच यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में भावुकता और प्रशंसा का माहौल बन गया। सभी ने इस संवेदनशील पहल को पुलिस की मानवता और सेवा भावना का वास्तविक उदाहरण बताया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि परिक्रमा में शामिल हर श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। वृद्धजन और महिलाएं इस यात्रा की आत्मा हैं, उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। उधर, प्रशासन की व्यवस्था के बीच यह मानवीय पहल श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बन गई। लोगों ने कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करती है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारSP ग्रामीणव्हीलचेयरमिसालAyodhyaअयोध्या
Next Story





