- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विद्यालय के चहुमुखी...
उत्तर प्रदेश
विद्यालय के चहुमुखी विकास में प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण: BEO
Gulabi Jagat
22 March 2025 6:53 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़ /कुशीनगर: विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिवों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक सभागार तमकुही में शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण में विद्यालय स्तर पर प्रबंध समितियों के समस्त सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व तथा समग्र शिक्षा में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि विद्यालय के चहुमुखी विकास में प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रबंध समिति जितना सशक्त होगी उतना ही तेजी से विद्यालय का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्यों में बेहतर तालमेल से ही विद्यालय का सम्पूर्ण विकास होगा।
प्रशिक्षक राजू सिंह, बबलू जायसवाल,भुलई यादव ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल, कर्तव्य, दायित्व, विद्यालय विकास योजना, अभिभावक एवं सामुदायिक भागी दारी आदि बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, मंत्री देवेन्द्र ओझा, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, नारायण प्रसाद, मिनहाज अहमद सिद्दिकी, अजय सिंह, राजू सिंह, अजय शर्मा, राजेश प्रसाद, बिजुली प्रसाद, राकेश प्रताप सिंह, विरेन्द्र कुशवाहा, हरिकेश पांडेय, जितेन्द्र कुमार गोड़, संतोष राय, कबीर आलम, मुबीन अहमद, आनंद कुमार सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, नंद किशोर प्रसाद, सुनील गोंड़, एआरपी संतोष प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, गोरख राय, विद्योत्तमा वर्मा, रीतू सिंह, रूबी चौरसिया, निशा श्रीवास्तव, हेमलता गुप्ता,नूर फातिमा, सुरेन्द्र राय, काशीनाथ चतुर्वेदी, रजिमुल्लाह अंसारी, मुन्ना यादव, राहुल यादव, कृपाशंकर प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, बिन्देश्वरी वर्मा, ज्ञानचंद तिवारी, प्रवीण मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, हसमुद्दीन अंसारी, रमेश गुप्ता, राहुल सिंह, प्रदीप कुमार मल्ल, रामप्यारे प्रसाद, कृष्ण कुमार तिवारी, रोहित कुमार, उमाशंकर यादव, सुनील यादव, मु मसूद, विभय यादव, रविन्द्र प्रसाद चौधरी, विनय यादव, राघवेन्द्र शाही, दीनानाथ राजभर, हरिश्चंद राव, कुंवर अजय प्रताप सिंह आदि रहे।
Tagsविद्यालय के चहुमुखी विकासप्रबंध समितिBEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





