- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- परिक्रमा करने निकले...
परिक्रमा करने निकले श्रद्धालु को बदमाश ने बनाया निशाना तीन तोला सोना लूटा

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक श्रद्धालु के गले से करीब तीन तोला सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी काले-लाल रंग की अपाचे बाइक से पानीघाट तिराहे की ओर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित की पहचान गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र स्थित ब्लू मून होम्स निवासी अभिषेक चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक अभिषेक शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ वृंदावन पहुंचे थे। दोनों परिक्रमा कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वे परिक्रमा मार्ग पर रामकुटीर आश्रम के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान काले और लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार बदमाश उनके पास पहुंचा। आरोप है कि बाइक सवार ने अचानक झपट्टा मारकर अभिषेक के गले में पहनी करीब तीन तोला वजनी सोने की चेन खींच ली। अचानक हुई वारदात से श्रद्धालु कुछ पल के लिए समझ नहीं पाए कि क्या हुआ।





