- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 25 बच्चों को लेकर जा...
25 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस में लगी आग एक छात्र झुलसा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। आग लगते ही बच्चों को तेजी से बस से बाहर निकाला गया। घटना में एक बच्चे का हाथ झुलसने की जानकारी सामने आई है, जबकि बाकी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान बस सड़क पर चल रही थी। इसी बीच वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क गई। बस में सवार बच्चों के बीच घबराहट फैल गई। चालक और आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को तुरंत बाहर निकालना शुरू किया। सभी बच्चों को जल्द से जल्द बस से बाहर निकालने की कोशिश की गई। समय रहते बच्चों को निकाल लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान एक बच्चे का हाथ झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी है।





