- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP बोर्ड इंप्रूवमेंट...
उत्तर प्रदेश
UP बोर्ड इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जून
Saba Naaz
9 Jun 2025 4:50 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन का मौका सिर्फ दो दिनों तक है। 10 जून के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और तिथि भी नहीं बढ़ेगी।
आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट के लिए एक विषय में फेल छात्र व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा करना होगा। 2वीं के छात्र विषयवार इस तरह दे सकेंगे परीक्षा
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये देना होगा। आवेदन की प्रति भी जमा करना अनिवार्य परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा।
इसके बाद जमा शुल्क के चालान की मूल प्रति हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को लगाना होगा। इसके बाद आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून से तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा। हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में फेल व दूसरे भाग में पास परीक्षार्थी केवल फेल वाले भाग में शामिल हो सकते हैं। छात्र चाहें तो सहमति से दोनों भागों में शामिल हो सकते हैं।
TagsUPबोर्डइंप्रूवमेंटएग्जामआवेदनआखिरीतारीख10 जूनUP Board Improvement Exam Application Last Date 10 June जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





