छत्तीसगढ़

बार में आधी रात रेड, मैनेजर को पुलिस अफसर ने लगाई फटकार

Nilmani Pal
9 Jun 2025 8:48 AM IST
बार में आधी रात रेड, मैनेजर को पुलिस अफसर ने लगाई फटकार
x
छग

बिलासपुर। देर रात शराब पिलाने वाले बार और पब पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हैवंस पार्क में युवक-युवती नीचे तो कुछ ऊपर बार में बैठकर शराब पीते मिले। जिन्हें महिला आरक्षकों ने डंडा दिखाकर बाहर खदेड़ा। वहीं, युवकों पर आरक्षकों ने डंडा बरसाया। प्लेटिनम बार में भी युवक-युवती बार में जाम छलकाते मिले। सभी को समझाइश देकर छोड़ा, जिसके बाद बार मैनेजर को जमकर फटकार लगाई।

सिविल लाइन सीएसपी ने टीम के साथ हैवंस पार्क और प्लेटिनम बार में छापेमारी की, जहां देर रात तक युवक-युवतियों को शराब पिलाया जा रहा था। गेट बंद कर मैनेजर और कर्मचारी पब में डीजे भी बजा रहे थे। पुलिस पहुंची, तब कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। उनकी हरकतों को देखकर सीएसपी निमितेश भड़क गए और मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। जांच के दौरान पुलिस की टीम ने रिवर व्यू सहित शहर के अन्य बार और पब में दबिश दी। वहां मौजूद सभी व्यक्तियों की पहचान उनके आईडी कार्ड से कराई गई। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखी गई जो बिना कारण देर रात तक क्लबों और पबों में रुके हुए थे।

इसी तरह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग पाइंट लगाए गए। जहां अनावश्यक रूप से घूमते लोगों से पूछताछ की गई। आईडी की जांच की गई और देर रात सड़क पर न रहने की सख्त हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता भी लगी। टीम ने तीन स्थायी वारंटी और एक गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।


Next Story
null