उत्तर प्रदेश

Divisional Commissioner ने सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा

Ratna Netam
4 July 2026 6:09 PM IST
Divisional Commissioner ने सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा
x

Saharanpur सहारनपुर : मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय कक्ष में मेडिकल प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर एनओसी की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर के अनुसार सभी मेडिकल संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल पूरी की जाएं और फायर एनओसी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यकारी अधिकारी और संबंधित एजेंसियां उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी कहा गया कि जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई जाती है, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने फायर एनओसी से जुड़ी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और बताया कि कई संस्थानों में कार्य प्रगति पर है, जबकि कुछ स्थानों पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहारनपुर प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।मण्डलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मेडिकल संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Story