उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को

Rounak Dey
19 May 2023 1:23 PM GMT
जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को
x
किया रवाना

अलीगढ़ | खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के सफल आयोजन के लिए मशाल रैली निकाली गई। लखनऊ से चलकर अलीगढ़ पहुंची मशाल रैली को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंची जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना के साथ विकास भवन के सामने से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डीएम ने कहा कि मशाल रैली युवाओं व बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं रुचि पैदा करेगी। जिस प्रकार से पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, उसी प्रकार से हर उम्र के लोगों को अपनी रुचि के अनुसार कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलों से तन और मन दोनों तंदुरुस्त रहते हैं।

मशाल रैली का जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए शुभंकर के साथ फोटो भी खिंचवाई। उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 5 मई को मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया था।

यह रैली विभिन्न जिलों से होती हुई बुधवार को बुलन्दशहर के अरनिया बार्डर पहुंची जहां भारी संख्या में खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। रैली के स्वागत एवं रवानगी के दौरान भारी संख्या में सेल्फी खिंचवाने वालों की होड़ लगी रही।जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी होने के उपरांत रैली निर्धारित रूट से विभिन्न चौराहों के रास्तों से होती हुई वापस अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम पहुंची।

जहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योगाभ्यास कराकर खेल एवं योग के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए 25 मई से 3 जून तक प्रदेश में 4 स्थान लखनऊ, गोरखपुर, बनारस एवं गौतमबुद्धनगर में लगभग 16 प्रकार के खेल आयोजित किए जा रहे हैं।

Next Story