उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने सड़क के प्रगति कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 6:15 PM IST
जिलाधिकारी ने सड़क के प्रगति कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा
x

कौशाम्बी: जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने एयरपोर्ट, प्रयागराज से उत्खनन स्थल कौशाम्बी तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का ग्राम-मखऊपुर से थाना पिपरी होते हुए कसेंदा व अकबरपुर तक की जा रही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता हंसाराम से अब तक की गई भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर सड़क निर्माण के कार्य में तेजी से प्रगति लायी जाय। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद कौशाम्बी के अन्तर्गत 31.85 किमी0 फोरलेन का निर्माण कराया जाना है।

Next Story