- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जनपद न्यायाधीश,...
उत्तर प्रदेश
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व Police अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
Gulabi Jagat
26 Dec 2025 11:05 PM IST

x
Gonda: जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण। माननीय जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह, जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार में 35 कैदियों को चश्मा वितरण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, कारागार डॉक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारPoliceजनपद न्यायाधीशजिलाधिकारी
Next Story





