- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जनपद के सभी थाना दिवस...
उत्तर प्रदेश
जनपद के सभी थाना दिवस में मृतक लेखपाल को दी गई अंतिम विदाई
Gulabi Jagat
11 May 2025 12:10 AM IST
x
राजापाकड़/कुशीनगर : स्वर्गीय लेखपाल अर्जुन कुशवाहा के असामयिक निधन से राजस्व विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार को जनपद के सभी थाना परिसरों में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लेखपालों ने दो मिनट का मौनधारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
थाना पटहेरवा परिसर में आयोजित थाना दिवस में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते लेखपाल संघ तमकुहीराज के पूर्व मंत्री रजनीश उपाध्याय ने कहा कि अर्जुन कुशवाहा एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील राजस्व कर्मी थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि थाना दिवस के मौके पर जनपद भर के थाना परिसरों में उपस्थित सभी लेखपालों ने एक साथ मौन धारण कर मृतक साथी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लेखपाल संघ तमकुहीराज के पूर्व अध्यक्ष शैलेश मिश्र, लेखपाल राणा, लेखपाल राजीव भारती, लेखपाल कुमारी प्रियंका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी-पटहेरवा मार्ग स्थित ठाकुर चौराहे के समीप वृहस्पतिवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तुर्कपट्टी की ओर से तमकुहीराज जा रहे बाइक सवार लेखपाल अर्जुन कुशवाहा को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारुति वैन को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दुर्घटना की खबर से तहसील तमकुहीराज सहित पूरे राजस्व विभाग में गहरा शोक छा गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारलेखपालमृतक लेखपालथाना दिवस
Next Story





