- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: सेनानी...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: सेनानी रामधारी शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी गयी
Gulabi Jagat
2 April 2025 7:01 PM IST
x
राजापाकड़/कुशीनगर: स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,पूर्व विधायक मन्त्री,सांसद व जनता इण्टरमीडिएट कालेज सोहंग के संस्थापक प्रबन्धक रामधारी शास्त्री की 11वीं पुण्य तिथि आज बुद्धवार को सोहंग स्थित इण्टरमीडिएट कालेज के परिसर में पूरे श्रद्धा व सादगी के साथ मनायी गयी।इस अवसर पर उपस्थित उनके परिजनों,शुभेच्छुओं व आगंतुकों ने विद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के दौरान किये गये उनके संघर्ष,कृतित्व व व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
प्रातः पुण्य तिथि के अवसर पर शास्त्री जी के शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ सर्वप्रथम निकट ही स्थित उनकी समाधि पर पहुँचकर दीप प्रज्वलित किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।स्वतंत्रता सेनानी रामधारी शास्त्री जी के सुपुत्र व विद्यालय के प्रबन्धक सुबाषचन्द सिंह व प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने परिजनों के साथ विद्यालय परिसर में स्थापित शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बाद उनकी समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित निर्मेन्द्र सिंह,आशुतोष कुमार चन्द्रिका शर्मा,नन्दकिशोर सिंह,मदन सिंह,अखिलेश,धीरेन्द्र सिंह,सत्येन्द्र पाण्डेय,महेश सिंह,महेन्द्र सिंह व प्रभु गुप्ता आदि ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर देश की आजादी दिलाने के साथ ही जनहित के लिये किये गये उनके कार्यो को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।विदित हो कि सभाग्राम सोहंग निवासी रामधारी शास्त्री ने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिये अपना घर- परिवार सहित सबकुछ त्यागकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के साथ आंदोलन में शामिल होकर अंग्रेजों से संघर्ष किया तथा जेल गये।आजादी के बाद वह विधायक,सांसद व मन्त्री बनकर लोगों की सेवा किये।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक सुबाषचन्द सिंह व प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसेनानी रामधारी शास्त्रीपुण्यतिथि
Next Story





