- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में कल से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में कल से कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, बूंदाबांदी के आसार
Tara Tandi
8 Dec 2024 5:32 AM GMT
x
Lucknowलखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण इधर दो दिन ठंड थोड़ा कम रहेगी। लेकिन धीरे-धीरे अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देगी। सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। दस दिसंबर से कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी।
पश्चिमी विक्षोभ रविवार और सोमवार को सक्रिय रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान एक से दो और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार से मौसम बदलेगा। सुबह मध्यम कोहरा छा सकता है। पारा लुढ़कने के कारण ठंड का एहसास होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक ठंड बढ़ेगी।
पारा 3.6 डिग्री लुढ़का, ठंड के साथ बढ़ी गलन
हवा की बदली दिशा और गति ने ठंड बढ़ा दी है। तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3.6 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। सोमवार और मंगलवार को मौसम सामान्य था। बुधवार को पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली साथ ही हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हवा की बदली दिशा और गति से ठंड बढ़ने के साथ गलन भी बढ़ गई थी। इसके चलते ही तापमान भी गिर गया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार से फिर ठंड बढ़ेगी।
दिनांक - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
4 दिसंबर - 29.3 - 11.6
5 दिसंबर - 26.8 - 12.2
6 दिसंबर - 25.7 - 9.6
7 दिसंबर - 25.7 - 9.4
152 पहुंचा शहर का एक्यूआई
वायु प्रदूषण से दो दिन राहत के बाद शनिवार को फिर दो क्षेत्र आरेंज जोन में आ गए। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 152 रहा। बुधवार से हवा की दिशा बदल गई थी। हवा पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से चली साथ ही गति भी अधिक थी। दिशा बदलने और गति अधिक होने के कारण वायु प्रदूषण कम हुआ था। शनिवार को हवा की गति कम हुई तो वायु प्रदूषण फिर बढ़ गया। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 126, गोमतीनगर 147, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 118 और कुकरैल पिकनि स्पाट-1 में एक्यूआई 84 रहा। जबकि केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 217 और लालबाग में 219 रहा।
TagsLucknow कल कोहरेबढ़ेगी ठंड रफ्तारबूंदाबांदी आसारLucknow: Fog tomorrowcold will increasedrizzle likelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story