छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया महिला का अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

Nil dhankar
8 Dec 2024 10:41 AM IST
नक्सलियों ने किया महिला का अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से कैंप पर हमला किया है। माओवादियों ने पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर फायरिंग की है। हालांकि जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्सली भाग निकले। इधर, लोदेड इलाके के मद्देड थाना क्षेत्र माओवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी।

वहीं लोदेड़ इलाके के मद्देड थाना क्षेत्र माओवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले महिला का अपहरण किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है।

Next Story