- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिव्यांग बच्चों को...
उत्तर प्रदेश
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना ही प्रशिक्षण का उद्देश्य: BEO
Gulabi Jagat
6 March 2025 7:47 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/ कुशीनगर: समग्र शिक्षा के तहत बीआरसी तमकुही में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुरूवार को प्रशिक्षकों ने विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों को दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं,उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों ने नामांकित उन दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा वह उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है,जो शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़ने में बाधक है। 6-14 वर्ष के बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार के तहत ट्राई साइकिल, ह्वील चेयर, कैलिपर, कान की मशीन, वाकर, ब्लाइंड स्टीक आदि दी जाती है। इसके लिये ब्लाक स्तर पर मेडिकल बोर्ड के गठन के बाद इनको प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रशिक्षक जीत बहादुर राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चा, दिव्यांगता के वजह से शिक्षा से वंचित ना रहे।प्रशिक्षक नागेंद्र प्रताप चौरसिया, रविंद्र कुमार व अंबरीष कुमार ने प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, कृष्ण मुरारी पांडेय, देवेश तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिकेश पांडेय, रजिमुल्लाह अंसारी, नंदकिशोर प्रसाद, सुरेन्द्र राय, संतोष राय, कबीर आलम, वसी अहमद, सज्जाद आलम, राहुल सिंह, दिलीप गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, विजय यादव, राहुल यादव, विद्योतमा वर्मा, रविन्द्र प्रसाद, हरिश्चंद राम, बबलू जायसवाल, रामसागर प्रसाद, सुनील यादव, अरूण प्रताप सिंह, अजय कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, रवि यादव, दीपक मद्देशिया, विजय विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, विभय यादव, सुनीता यादव,संगीता शाह, पूनम कुमारी, लक्ष्मीना, संतोषी गुप्ता, पूजा गुप्ता,आदि शिक्षक उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारशिक्षा की मुख्य धाराBEO
Next Story





