उत्तर प्रदेश

Datia में 20 जून को लगेगा 58वां निःशुल्क दिव्यांग कैंप

Gulabi Jagat
9 Jun 2025 10:38 PM IST
Datia में 20 जून को लगेगा 58वां निःशुल्क दिव्यांग कैंप
x
दतिया : दतिया दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा श्री 1008 दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र, सोनागिर मे एक निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । परिषद से ज्ञात यह 58वां विराट दिव्यांग कैम्प 20 जून को मै. जियालाल सुमेरचंद के राकेश व राजेश जैन की स्मृति मे सुभाष चंद जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जाएगा । इस कैम्प में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थोशूज (जूते ) आदि व श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान करने हेतु 20 जून को आयोजित कैम्प मे चयन कर नाप लिया जाएगा व दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 6 जुलाई को यहीं उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन संदीप जैन मो. 9993363242, अमन जैन 8827879079 से सम्पर्क कर परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर पंजीकरण करा सकते हैं ।
Next Story