उत्तर प्रदेश

6 महीने बढ़ा दी गई कानपुर सहित 56 छावनी बोर्ड का कार्यकाल, अगले साल मार्च में होंगे कैंटोमेंट परिषद के चुनाव

Sarita
7 Aug 2022 8:05 AM IST
Tenure of 56 Cantonment Board including Kanpur extended by 6 months, Cantonment Council elections will be held in March next year
x

फाइल फोटो 

छावनी परिषद का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। बोर्ड के चुनाव अगले साल मार्च में प्रस्तावित हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छावनी परिषद का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। बोर्ड के चुनाव अगले साल मार्च में प्रस्तावित हैं। अभी कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा था। रक्षा संपदा विभाग के मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। रक्षा संपदा के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने आदेश में कहा है कि कानपुर, फतेहगढ़, इलाहाबाद, झांसी आगरा, फैजाबाद सहित 56 छावनी परिषद के कार्यकल को छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है।

इसमें साफ किया है कि अगले छह महीने या फिर बोर्ड गठित होने तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। बोर्ड सदस्य लखन ओमर के मुताबिक चुनाव अगले साल फाल्गुन में होंगे। इसके साथ ही रक्षा संपदा अनुभाग ने बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव जनता से कराने का फैसला लिया है। इसके लिए आपत्तियां मांगी जा रही है। इससे बोर्ड उपाध्यक्ष के अधिकारों में भी बढ़ोतरी होगी। वित्त, सिविल कमेटी सहित गठित होने वाली कमेटियों का अधिकार बोर्ड उपाध्यक्ष के अधीन आ जाएगा।
ये रहा बोर्ड का ब्योरा
कुल वार्ड 8
महिलाओं को रिजर्व 03
अनसूचित को रिजर्व 01
कुल मतदाता संख्या 97,300
Next Story