- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मंदिर दान चोरी मामला:...

उत्तर प्रदेश: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में सामने आए दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) को उत्तर प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त समय दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच की समयसीमा बढ़ाते हुए टीम को 15 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, SIT ने मामले की गहराई से जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। अब जांच टीम को सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और हर तथ्य की बारीकी से जांच की जाएगी।
इससे पहले SIT की प्रारंभिक जांच के आधार पर 25 जून को श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह शिकायत ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन द्वारा दी गई थी। एफआईआर में आठ नामजद आरोपियों के साथ कुछ अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।
पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें। जांच अब और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ रही है।





