उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Admin Delhi 1
23 Feb 2023 1:05 PM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
x

बदायूं: बदायूं की कोतवाली दातागंज इलाके में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि कुनबे के ही कुछ लोगों ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना गांव करीमगंज की है। यहां रहने वाले वेदपाल की बेटी कीमती (16) का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया की वह बाजार गया हुआ था लौटा तो बिटिया का शव मिला। आरोप है कि कुनबे के ही कुछ लोगों से लगातार कई दिन से उनका झगड़ा चल रहा था।

किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो ही जाती थी। इसी कहासुनी के चलते कुनबे के लोगों ने कीमती को आत्महत्या के लिए उकसा दिया। पिता ने किशोरी की हत्या कर शव लटकाने की आशंका भी जताई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story