- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amroha में सुपुर्दगी...
उत्तर प्रदेश
Amroha में सुपुर्दगी के बाद किशोरी लापता, चार लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज
Tara Tandi
18 May 2025 3:42 PM IST

x
Amroha अमरोहा : कस्बे में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि सुपुर्दगी के कुछ घंटे बाद ही किशोरी को दबंग घर से उठा कर ले गए। मामले में दो भाई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यहां के कारोबारी की 15 वर्षीय बेटी को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला जोगिंदर चार मार्च को भगाकर ले गया था। कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 4 मई को किशोरी को बरामद कर लिया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए।
इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। यहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग किशोरी को घर ले आए। तभी, आरोपी जोगेंद्र अपने भाई ऋषिपाल और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर में घुस आया। दबंगई के बल पर किशोरी को घर से उठा कर ले गया।
इस दौरान परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों ने गेट खोलकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
TagsAmroha सुपुर्दगी किशोरी लापताचार लोगोंअपहरण मामला दर्जAmroha surrender teenager missingfour peoplekidnapping case registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





