- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजली की चपेट में आई...
उत्तर प्रदेश
बिजली की चपेट में आई किशोरी की मौत, मां गंभीर हालत में भर्ती
Saba Naaz
3 July 2025 8:21 PM IST

x
Kanpur कानपूर : बर्रा आठ में गुरुवार की शाम को करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता, पिता और सात साल का भाई झुलस गया।
सभी का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा घर के बगल से गुजरी 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन के छज्जे से छूने की वजह से हुआ। चारों मकान शिफ्ट करने के दौरान लोहे की अलमारी उतार रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने केस्को के खिलाफ नाराजगी जताई।
घाटमपुर के अमित सविता पिछले कुछ वर्षों से परिवार समेत बर्रा आठ में राजन कुश्वाहा के मकान में किराये पर रह रहे थे। वह नजदीक ही सैलून चलाते हैं। उन्होंने दूसरी जगह घर लिया है। गुरुवार को सामान शिफ्ट कर रहे थे। तीसरी मंजिल से लोहे की अलमारी उतारने के दौरान अमित, उनकी पत्नी अनामिका सविता, दस साल की बेटी काव्या और सात वर्षीय बेटा अंश करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
TagsबिजलीमौतLightningdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





