- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री को संबोधित...
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन BEO को सौंपेंगे शिक्षक
Gulabi Jagat
25 Jun 2025 11:27 PM IST

x
Rajapakad/कुशीनगर : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 27 जून को जनपद के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विद्यालय मर्जर (विलय) नीति के विरोध में सौंपा जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एकपक्षीय रूप से विद्यालयों के मर्जर का निर्णय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में नहीं है। इससे न केवल शिक्षकों की भूमिका प्रभावित होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की शिक्षा भी बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि 27 जून को सभी ब्लॉक इकाइयां अपने-अपने इकाई के पैड पर ज्ञापन तैयार कर बीईओ को सौंपेंगी। उन्होंने ब्लॉक इकाई के अध्यक्षों व मंत्रियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीईओ से पूर्व में संपर्क कर ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी साझा करें और उस दिन अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिला मंत्री छेदी प्रसाद ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान की फोटो व अन्य दस्तावेज ब्लॉक इकाइयां जिला इकाई को समय से उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें संकलित कर प्रदेश संगठन को भेजा जा सके। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मर्जर की प्रक्रिया पर सरकार ने पुनर्विचार नहीं किया तो आगे की रणनीति तय कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ज्ञात हो कि विद्यालय मर्जर की इस नीति के अंतर्गत छात्र संख्या के आधार पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को एकीकृत किया जा रहा है, जिसका विरोध शिक्षकों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
Tagsमुख्यमंत्रीसंबोधित ज्ञापन बीईओशिक्षकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRajapakad
Next Story





