उत्तर प्रदेश

शिक्षकों ने राज्यसभा MP को सौंपा ज्ञापन

Gulabi Jagat
21 April 2025 8:46 PM IST
शिक्षकों ने राज्यसभा MP को सौंपा ज्ञापन
x
Rajapakar/कुशीनगर: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपकर बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर पदस्थापन की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुआई में शिक्षकों ने सांसद आरपीएन सिंह को अवगत कराया कि त्रिभुवन लाल के स्थानांतरण के बाद से वित्त एवं लेखाधिकारी के पद का प्रभार वरिष्ठ कोषागार अधिकारी के पास है। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के वेतन, एरियर आदि कार्यों में कठिनाई हो रही है। वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति वाले अधिकारी की तैनाती आवश्यक है। जिलामंत्री छेदी प्रसाद ने कहा कि मिड डे मिल कन्वर्जन कास्ट के भुगतान में दिक्कतें आ रही है। प्रतिनिधि मंडल में कुंजेश्वर सिंह, महेश रज्जक, सतीश पासवान, डॉ व्यास सिंह, ब्रजमोहन, अवधेश प्रसाद, ऋषिकेश सिंह आदि उपस्थित रहे ।
Next Story