- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शिक्षकों ने निवर्तमान...
उत्तर प्रदेश
शिक्षकों ने निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष को दी भव्य विदाई
Gulabi Jagat
12 April 2025 6:25 PM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर के कार्यसमिति की बैठक रविन्द्र नगर धूस पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कोटा मनी शीघ्र जमा करने, शिक्षक समस्याओं का समाधान कराने, संगठन का चुनाव आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। साथ ही शिक्षकों ने निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष की भव्य विदायी दी।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष मु जाकिर अंसारी के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वे पहले भारतीय सेना में तैनात थे, वहां से रिटायर होने के बाद बेसिक शिक्षा में शिक्षक के पद पर तैनात हुए। 2011 में वे जूशिसं विशुनपुरा इकाई के अध्यक्ष बने, फिर 2020 में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि जाकिर जी की छवि जुझारू शिक्षक नेता की रही है।
जिलामंत्री छेदी प्रसाद ने जाकिर अंसारी को संगठन के प्रति समर्पित शिक्षक नेता बताया। उन्होंने 23 अप्रैल तक कोटा मनी जमा करने की बात कही। अपने स्वागत से अभिभूत निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष मु जाकिर अंसारी ने कहा कि हम भले ही सेवानिवृत हो गये लेकिन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रान्तीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, कुंजेश्वर सिंह, बांके बिहारी लाल, मद्धेश मिश्र, ऐजूलहक, अंजनी सिंह, रामप्रकाश शर्मा, अनिल चौरसिया, इन्द्रजीत मणि, दिनेश सिंह, मोलई प्रसाद, रामेश्वर सिंह, महेश रज्जक,सतीश पासवान, अमित तिवारी, रामकेवल प्रसाद, योगेन्द्र शर्मा, विनोद सिंह, राजकुमार राय, बृजमोहन प्रसाद, प्रेमचंद, पारसनाथ साहनी, वेदप्रकाश गुप्ता, हारून रसीद, अबुलैश अंसारी, तेजप्रताप आदि रहे।
Tagsशिक्षकोंनिवर्तमान जिला कोषाध्यक्षभव्य विदाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





