- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pahalgam आतंकी घटना पर...
उत्तर प्रदेश
Pahalgam आतंकी घटना पर शिक्षकों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
Gulabi Jagat
23 April 2025 11:38 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर : बुधवार को दुदही के बीईओ डा. प्रभातचंद राय के नेतृत्व में शिक्षकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के इस कायराना कृत्य की तीव्र भर्त्सना की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीईओ डा. राय ने कहा कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। मासूम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। शिक्षक समाज राष्ट्र की एकता और अखंडता के पक्ष में हमेशा मजबूती से खड़ा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने इस अवसर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते हम न केवल पाठ्य ज्ञान देते हैं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सहिष्णुता और संवेदनशीलता का संस्कार भी बच्चों में भरते हैं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान हो।
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि शिक्षक समाज हमेशा देशहित में अपने दायित्व निभाता रहेगा।
Tagsपहलगाम आतंकी घटनाशिक्षकोंजताया शोकश्रद्धांजलिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





