- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur, में...
Saharanpur, में करदाताओं का सम्मान, शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए

Saharanpur सहारनपुर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया गया। इसी के तहत जनपद सहारनपुर में भी कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुरादाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जिला प्रशासन, राज्य कर विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक नगर राजीव गुम्बर और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद के 10 सबसे अधिक कर देने वाले व्यापारियों को शील्ड, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यापारियों में माया अप्लायंस करनल के संजय मिढ्ढा, टेरेस बिस्टरो के माणिक ठकराल, शांति इंटरप्राइजेज, राकेश कॉन्ट्रैक्टर के राकेश राणा, सचदेवा इंटरप्राइजेज के नरेंद्र कुमार सचदेवा, वीरेंद्र कुमार कॉन्ट्रैक्टर, कपिल मोटर्स के बृजेश कपिल, पारसमणी इंटरप्राइजेज के दिव्यांशु जैन, गोपाल फॉरवर्डिंग के विवेक गुप्ता और ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा. लि. शामिल रहे।इसके अलावा विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की और कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यापारियों को भयमुक्त और पारदर्शी माहौल दिया है। उन्होंने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना को भी सराहा।विधायक नगर राजीव गुम्बर ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है और आज बेहतर विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से ही विकास योजनाएं आगे बढ़ रही हैं।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उल्लेखनीय सुधार किया है और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है और किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और व्यापारियों के योगदान की सराहना की गई।





