उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य मौर्य आज करेंगे विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन

Sarita
7 Jun 2022 6:40 AM IST
swami prasad maurya maurya will file nomination for legislative council election today
x

फाइल फोटो 

सपा ने विधान परिषद के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सपा ने विधान परिषद के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। सपा के दूसरे उम्मीदवार करहल से पूर्व विधायक सोबरन सिंह होंगे। दो अन्य उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है।

सपा के 111 और सहयोगी दल के 14 विधायक हैं। ऐसे में सपा चार लोगों को विधान परिषद भेज सकती है। पार्टी हाईकमान की ओर से सोमवार को दो नामों को लेकर मंथन किया गया और अन्य दो के लिए प्रदेश कार्यालय पर कई नेताओं को बुलाया गया था। पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानमंडल के संयुक्त सत्र में शामिल हुए, ऐसे में उनकी किसी नेता की मुलाकात नहीं हो पाई है।
Next Story