उत्तर प्रदेश

Sultanpur : बोलेरो पलटने से दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Sarita
7 Jun 2025 11:25 AM IST
Sultanpur : बोलेरो पलटने से दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
x

Sultanpur सुल्तानपुर : धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार चारों युवक कुमारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गई। हादसे में अरविंद सरोज (26 वर्ष) पुत्र राम बहादुर निवासी नरेंद्र भदा पूरे रामधीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम (27 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में रवींद्र पांडेय (20 वर्ष) पुत्र बालकृष्ण और राजेंद्र पांडेय (55 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद उर्फ ​​चंदुल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है।

Next Story