उत्तर प्रदेश

Sultanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Sarita
31 Aug 2025 12:29 PM IST
Sultanpur सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 18 वर्षीय छात्रा शिखा गुप्ता का शव गाँव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। शिखा कल शाम राजापुर बाजार में फॉर्म की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थी। शिखा बीए की छात्रा थी और अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।
उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिखा शांत स्वभाव की लड़की थी और अपने काम से काम रखती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिखा का शव घर से लगभग 80 मीटर दूर मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। शिखा के पिता दिनेश गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य शोक में हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Next Story