- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: मांस तस्करी...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: मांस तस्करी पर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक धरा गया
Tara Tandi
11 May 2025 5:11 PM IST

x
Sultanpur सुल्तानपुर: उत्तरप्रदेश सुलतानपुर जिले के थाना बल्दीराय क्षेत्र में शनिवार की रात को पुलिस और गोमांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 10-11 मई की रात शारदा सहायक नहर नादा पुल पर चेकिंग शुरू की. इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध भागने लगे. पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी समीम उर्फ सिविल के दाहिने पैर में गोली लग गई. उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया. दूसरा आरोपी मजूर उर्फ मंजू मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी समीम, ग्राम नदौली का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 24 किलो गोमांस बरामद किया.
फरार आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
TagsSultanpur मांस तस्करीपुलिस एक्शनमुठभेड़ एक धरा गयाSultanpur meat smugglingpolice actionencounterone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





