भारत

लूट का LIVE वीडियो, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा

jantaserishta.com
11 May 2025 2:52 PM IST
लूट का LIVE वीडियो, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान लूट का आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. लूट का यह आरोपी लंबे वक्त से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एक्टिव था और पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस का कहना है कि इस आरोपी ने 20 अप्रैल को दिल्ली में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था.
जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी नसीमुद्दीन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि नसीमुद्दीन लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था और उसने कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था. 20 अप्रैल को हुई एक बड़ी लूट की घटना में उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था. उसी वारदात की तफ्तीश करते हुए गाजियाबाद पुलिस नसीमुद्दीन के पीछे लगी हुई थी.
जब इंदिरापुरम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नसीमुद्दीन किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, तो पुलिस ने घेराबंदी की. खुद को घिरा देखकर नसीमुद्दीन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, 48,750 रुपये कैश और एक चोरी की बाइक बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वह वारदातों में करता था. नसीमुद्दीन पर दिल्ली और गाजियाबाद में कई केस दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story