उत्तर प्रदेश

Sultanpur:चलती ट्रेन में चढ़ते समय पिता की मौत

Sarita
31 Aug 2025 12:51 PM IST
Sultanpur:चलती ट्रेन में चढ़ते समय पिता की मौत
x
Sultanpur सुल्तानपुर: रेलवे स्टेशन पर लखनऊ वाराणसी रेल ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक ने लापरवाही और जोखिम से भरा कदम उठा लिया। जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और उसकी जान चली गई। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक के शव को बाहर निकाला, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी।
वाराणसी से लखनऊ जा रही शटल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हो गई। पांच मिनट इंतजार करने के बाद ट्रेन के छूटने का समय हो गया, तभी एक युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस बीच ट्रेन छूट चुकी थी, किसी तरह उसने अपनी पत्नी और बेटी को इंजन से तीसरी बोगी में चढ़ा लिया, लेकिन खुद ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया।
वह सीधे बोगी के नीचे रेल पटरी पर जा गिरा। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। ऐसे में किसी यात्री ने चेन खींच दी और फिर ट्रेन रुक गई। इस बीच, जीआरपी आरपीएफ टीम के साथ सैकड़ों यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह युवक को बाहर निकाला गया।
लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी पुलिस ने युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान की है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के किरण शंकर राय रोड निवासी गिरीश सिंह (49) पुत्र विजय बहादुर सिंह के रूप में हुई है। कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story