- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur : मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur : मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश
Sarita
5 Jan 2026 12:59 PM IST

x
Sultanpur : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। उस पर लखीमपुर खीरी जिले के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास हुई।
सुलतानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश की घेराबंदी की। घेराबंदी होने पर बदमाश ने पुलिस दल पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान 26 वर्षीय तालिब उर्फ आजम खां के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था। उस पर लखीमपुर खीरी जिले में गौकशी, लूट, वाहन चोरी और सामूहिक बलात्कार सहित विभिन्न जघन्य अपराधों के 17 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सिंह ने बताया कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
TagsSultanpurमुठभेड़encounter जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





