उत्तर प्रदेश

Suicide: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने किया आत्महत्या

Sanjna Verma
22 Aug 2024 4:36 PM IST
Suicide: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने किया आत्महत्या
x

बलिया Baliya: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में बुधवार को हरे राम मल्लाह (50) का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को Post Mortem
के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजन ने बताया कि मल्लाह आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज भी लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story