- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ में हल्दी के...
उत्तर प्रदेश
मेरठ में हल्दी के कार्यक्रम में डांस कर रही लड़की की अचानक मौत
Apurva Srivastav
29 April 2024 10:51 AM IST

x
मेरठ : उत्तर प्रदेश मेरठ में अहमद नगर इलाके में रविवार को रिमशा की कजिन सिस्टर का निकाह होना तय था, लेकिन निकाह से दो दिन पहले शुक्रवार शाम घर में हल्दी और महिला संगीत की रस्म चल रही थी. म्यूजिक सिस्टम में गाने बजाकर लड़किया डांस कर रही थीं, उसी में 18 साल की रिमशा भी डांस कर रही थी. अचानक उसे चक्कर-सा आया और वो दूसरी लड़की का सहारा लेते हुए गिर पड़ी और बेहोश हो गई. ये घटना एक मोबाइल के कैमरे से शूट किए जा रहे वीडियो में रिकॉर्ड हो गई.
परिजन और रिश्तेदार लड़की को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टर्स ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने रिमशा का अंतिम संस्कार कर दिया है. शादी के घर में गम का माहौल बन गया है. ऐसे में शादी को टाला नहीं गया है, बस भीड़-भाड़ और गाजे-बाजे के बजाय केवल परिवार के लोग मिलकर निकाह की रस्म अदायगी कर रहे हैं.
रिमशा के परिजनों ने इस घटना पर मीडिया से बात करने से मना कर दिया. डॉक्टर से बात की है, तो उनका कहना है कि रिमशा को जब अस्पताल लाया गया, तो वह जीवित नहीं थी, ऐसे मामले में कोई राय देना उचित नहीं है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब अचानक किसी शादी समारोह में किसी की जान गई है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिनमें अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
Tagsमेरठहल्दी कार्यक्रमडांसलड़कीअचानक मौतMeerutHaldi programdancegirlsudden deathउत्तर प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





