उत्तर प्रदेश

शत प्रतिशत उपस्थिति व इको क्लब में सक्रिय सहभागिता के लिए छात्र हुए पुरस्कृत

Gulabi Jagat
11 March 2025 6:38 PM IST
शत प्रतिशत उपस्थिति व इको क्लब में सक्रिय सहभागिता के लिए छात्र हुए पुरस्कृत
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत चाफ के संविलियन विद्यालय चाफ खास में गत दो माह में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर अन्य छात्रों को प्रेरित किया गया। समारोह में इको क्लब में सक्रिय सहभागिता करने वाले छात्र भी पुरस्कृत हुए।
एआरपी अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार कुंवर व संकुल शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में दो माह से लगातार उपस्थिति के लिए 28 छात्रों, उक्त अवधि में सिर्फ एक दिन अनुपस्थित 10 छात्रों व दो दिन अनुपस्थित 15 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इको क्लब फार मिशन लाइफ के हरित शिक्षक, हरित कैप्टन, हरित सह कैप्टन व हरित प्रहरियों को सम्मानित कर पर्यवरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सदस्यों को पुरस्कृत कर अन्य को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के रसोइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दौरान कार्यक्रम संचालक व प्रभारी प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन अंसारी, प्रधान आशुतोष कुशवाहा, राजेश प्रसाद, अनीश तिवारी, रामनरेश, कुमारी सपना, मीना सिंह आदि मौजूद रहे।
Next Story