उत्तर प्रदेश

एसटीएफ ने लाखों की शराब पकड़ी

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 10:58 AM IST
एसटीएफ ने लाखों की शराब पकड़ी
x

इलाहाबाद: सड़े हुए अंडे की पेटियों के बीच शराब की बोतलें छिपाकर तस्करी करने का मामला सामने आया है. प्रयागराज एसटीएफ ने हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले ट्रक चालक को नवाबगंज में गिरफ्तार किया. उसके ट्रक से करीब 30 लाख कीमत की 162 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. एसटीएफ प्रभारी नवेंदु सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हरियाणा निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आनंद ने बताया कि वह पंजाब का नवदीप सिंह के लिए काम करता है.

Next Story