उत्तर प्रदेश

9 जिलों के SP-SSP बदले, केके बिश्नोई का तबादला

Gulabi Jagat
21 Aug 2026 7:20 AM IST
9 जिलों के SP-SSP बदले, केके बिश्नोई का तबादला
x

9 जिलों के SP-SSP बदले, केके बिश्नोई का तबादला

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 9 IPS अधिकारियों के तबादले कर सात जिलों के SP और SSP बदल दिए हैं। मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिली है.
इस फेरबदल में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय को पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस (मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ) से अटैच किया गया है. इसी तरह सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम का भी तबादला किया गया है. उन्हें पुलिस अधीक्षक यूपी-112, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.



झांसी से मेरठ पहुंचे बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को अब मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जबकि, बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को झांसी का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
कृष्ण कुमार संभल से बिजनौर भेजे गए- संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार का तबादला करते हुए उन्हें बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है.
दो प्रमोटेड अफसरों को मिली जिलों में तैनाती- पीपीएस से IPS बने दो अफसरों को भी जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक रहे विकास चन्द्र त्रिपाठी को संभल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक रहे मातण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
इन तबादलों के बाद मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर में पुलिस की जिम्मेदारी नए अफसरों के पास होगी. 9 IPS अफसरों के इस फेरबदल से कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है.
Next Story