- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- CM Yogi की तारीफ के...

Saharanpur सहारनपुर : मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया जनपदीय दौरों और मंच से विधायकों की सराहना के बाद सहारनपुर मंडल की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में लगातार यह संकेत देते रहे हैं कि भाजपा के विधायक अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।सीएम की इस सराहना को लेकर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताएगी या फिर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इस संकेत ने क्षेत्र में दावेदारों के बीच असमंजस और मायूसी की स्थिति भी पैदा कर दी है।
सहारनपुर मंडल में कुल 16 विधायकों में से भाजपा और रालोद के छह-छह, सपा के तीन और कांग्रेस का एक विधायक है। गठबंधन की स्थिति में कुछ ही सीटों पर नए उम्मीदवारों के लिए जगह बनने की संभावना जताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, रालोद अपने कुछ मौजूदा चेहरों में बदलाव कर सकता है, जिसमें खतौली और थानाभवन सीटों पर नए नामों की चर्चा है। थानाभवन सीट पर भाजपा के सुरेश राणा के लिए रास्ता खुलने की संभावना भी बताई जा रही है।
इधर भाजपा खेमे में कई सीटों पर टिकट को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सहारनपुर नगर सीट पर मौजूदा विधायक के साथ-साथ कई नए दावेदार सक्रिय हैं। वहीं नकुड़, गंगोह, देवबंद और रामपुर मनिहारान जैसी सीटों पर भी पुराने और नए चेहरों के बीच मुकाबला तेज हो गया है।विशेष रूप से नकुड़ सीट पर पूर्व मंत्री Dharm Singh Saini की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है, जबकि अन्य कई नेता भी सक्रिय रूप से टिकट की कोशिश में जुटे हैं। वहीं गंगोह और रामपुर मनिहारान सीटों पर भी कई दावेदार संगठन स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं।
हालांकि, सीएम योगी द्वारा लगातार विधायकों की तारीफ से यह संदेश भी जा रहा है कि पार्टी मौजूदा चेहरों पर भरोसा कायम रख सकती है। इससे जहां एक ओर विधायक खेमे में उत्साह है, वहीं टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नए दावेदारों में निराशा भी देखी जा रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा मौजूदा विधायकों को ही दोहराती है, तो विपक्ष को शुरुआती बढ़त मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।





